Site icon Khabribox

परीक्षा में नाकामी नहीं हुई बर्दाश्त, 48 घंटे में 09 छात्रों ने की आत्महत्या

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आंध्रप्रदेश से एक दुखद खबर सामने आई है।

नौ छात्रों ने की आत्महत्या

यहां परीक्षा में फेल होने पर 09 छात्रों ने मौत को गले लगा लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एग्जामिनेशन की ओर से बुधवार को कक्षा 11 और 12 की परीक्षा के रिजल्ट घोषित किए गए, लेकिन इसके बाद राज्य में 9 छात्रों ने आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट्स में बताया गया कि इस परीक्षा में पूरे राज्य से करीब 10 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। बुधवार को जारी रिजल्ट में 11वीं कक्षा में 61 फीसदी छात्र पास हुए तो 12वीं कक्षा में 72 फीसदी छात्रों को कामयाबी मिली।

Exit mobile version