Site icon Khabribox

गोरवान्वित: पहली बार 05 महिला अधिकारी तोपखाना रेजीमेंट में हुई शामिल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आज हमारे देश की बेटियां ऊंचे मुकाम हासिल कर रही है और देश का नाम रोशन कर रही है।

पहली बार पांच महिलाओं को तोपखाना रेजीमेंट में शामिल किया

भारतीय सेना ने पहली बार पांच महिला अधिकारियों को अपनी आर्टिलरी रेजिमेंट (तोपखाना रेजिमेंट) में शामिल किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चेन्नई में बीते कल शनिवार को ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) में लंबे और कठिन प्रशिक्षण को कामयाबी के साथ पूरा करने के बाद पांच महिला अधिकारियों को आर्टिलरी रेजिमेंट में शामिल कर लिया गया। आर्टिलरी रेजिमेंट के जरिए कमीशन पाने वाली इन पांच महिला अधिकारियों (डब्ल्यूओ) को उनके पुरुष समकक्षों के समान ही अवसर मिलेंगे। इस रेजिमेंट में 19 पुरुष अधिकारियों को भी शामिल किया गया है।

यह नाम शामिल

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी में शामिल होने वाली महिला अधिकारियों में लेफ्टिनेंट महक सैनी, लेफ्टिनेंट साक्षी दुबे, लेफ्टिनेंट अदिति यादव और लेफ्टिनेंट पवित्र मुदगिल शामिल हैं। सूत्रों ने कहा कि पांच महिला अधिकारियों में से तीन को चीन की सीमा पर तैनात इकाइयों में तैनात किया गया है और अन्य दो को पाकिस्तान से लगती सीमा के पास “चुनौतीपूर्ण स्थानों” पर तैनात किया गया है। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार किया जाएगा। इनको कठिन समय में रॉकेट, मीडियम, फील्ड और सर्विलांस एंड टारगेट एक्विजिशन (SATA) और उपकरणों को संभालने के लिए पर्याप्त प्रशिक्षण और एक्सपोजर मिलेगा।

Exit mobile version