Site icon Khabribox

Earthquake: उत्तराखंड में भूकंप के झटकों से डोली धरती, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यह भूकंप के झटके चमोली और रूद्रप्रयाग में आए हैं।

उत्तराखंड में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज गुरुवार सुबह 9:52 बजे के करीब चमोली और रद्रप्रयाग जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसके बाद लोग अपने-अपने घरों, दफ्तरों और दुकानों से बाहर आ गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 बताई जा रही है। फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

Exit mobile version