Site icon Khabribox

NEET परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 07 मई को होगी परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा 03 मई को ऑनलाइन माध्यम से नीट एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया गया है।

07 मई को होगी परीक्षा

उम्मीदवार इसकी अधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर जानकारी ले सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा। एनटीए द्वारा 7 मई को नीट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले एनटीए द्वारा 30 अप्रैल को एग्जाम सेंटर सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गई थी।

Exit mobile version