Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: इसरो में साइंटिस्ट/ इंजीनियर पदों पर निकली भर्ती

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। इसरो में भर्ती निकली है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

जिसमें भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट बोर्ड (आइसीआरबी) ने सिविल, इलेक्ट्रिकल, रेफ्रीजेरेशन और ए/सी एण्ड आर्किटेक्चर विभागों में साइंटिस्ट / इंजीनियर की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। बोर्ड द्वारा 4 मई 2023 को जारी विज्ञापन के अनुसार सभी विभागों में साइंटिस्ट/इंजीनियर के कुल 65 पदों पर भर्ती की जानी है। इनमें सबसे अधिक 39 रिक्तियां सिविल विभाग के लिए हैं। इसके बाद इलेक्ट्रिकल की दूसरी सबसे अधिक 14 वेकेंसी निकाली गई हैं।

देखें वेबसाइट

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, apps.ursc.gov.in पर एक्टिव किए गए लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से सम्बन्धित ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के पेज पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

Exit mobile version