Site icon Khabribox

आज सिंहासन में बैठेंगे ब्रिटेन के नए राजा चार्ल्स तृतीय, राज्याभिषेक समारोह का हिस्सा बनेगी भारत की बेटी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय आज शनिवार को एबे वेस्टमिंस्टर में सिंहासन पर औपचारिक रूप से विराजमान हो जाएंगे।

उत्तराखंड में भी बीता है बचपन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रिटेन के नए राजा प्रिंस चार्ल्स के ताजपोशी कार्यक्रम की भारत की बेटी इरा दुबे भी साक्षी बनेंगी। इरा का जन्म भारत में हुआ है और वे मूल रूप से झारखंड के गोड्डा जिले के बंदनवार की रहने वाली हैं। इरा के बचपन का काफी समय उत्तराखंड के कोटद्वार में बीता है। फिलहाल वह लंदन के वेस्टमिंस्टर स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं। परंपरा के अनुसार राजा या रानी की ताजपोशी के कार्यक्रम में वेस्टमिंस्टर स्कूल के किंग्स स्कॉलरशिप पाने वाले छात्र हिस्सा लेते हैं, लेकिन पहली बार स्काॅलरशिप वाली छात्राओं को भी इस समारोह में शामिल किया जा रहा है, इसलिए इरा इस समारोह में शिरकत करेंगी। इरा की इस उपलब्धि पर उनके दादा शशिधर दुबे, पिता समीर दुबे, मां ऋतु दुबे समेत पूरा परिवार गौरवान्वित है।

Exit mobile version