Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: युवाओं के लिए जरूरी खबर, यहां निकली है भर्ती, करें आवेदन

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा ने तकनीकी सहायक सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

इतने पदों पर होगी भर्ती

जिसमें कुल 92 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। खाली पदों में फोटोग्राफी के 2 पद, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग / इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के 2 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के 2 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग के 1 पद, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 5 पद और पुस्तकालय सहायक ‘ए’ सहित कई अन्य पद शामिल हैं।

जानें आवेदन की अंतिम तिथि

इन पदों के लिए उम्मीदवार 16 मई या उससे पहले तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं फीस जमा करने की लास्ट डेट 17 मई 2023 है।

देखें वेबसाइट

इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए apps.shar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version