Site icon Khabribox

कूनो नेशनल पार्क में अब तीसरे चीते की मौत, बीमारी से नहीं इस वजह से हुई मौत

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से खबर सामने आई है। यहां कूनो नेशनल पार्क में एक और चीता की मौत हो गई है।

आपसी संघर्ष में हुई मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका से लाई गई एक और मादा चीता दक्षा की मौत हो गई है। हालांकि दक्षा की मौत बीमारी से नहीं बल्कि लड़ाई से हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अफ्रीका से आए चीता दक्षा का कूनो राष्ट्रीय उद्यान के अंदर अन्य चीतों से लड़ाई हो गई थी। बताया गया है कि नर चीता फिंडा, वायु और अग्नि से मादा चीता दक्षा और धीरा की भिड़ंत हुई थी। इसी में दक्षा की मौत हो गई। दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से लाए गए ये तीसरे चीते की मौत हुई है।

Exit mobile version