Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: भारत सरकार ने इतने पदों पर निकाली भर्ती, देखें वेबसाइट

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तर (CHSL) परीक्षा 2023 के तहत कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के माध्यम से कुल 1600 पदों को भरा जाएगा। बीते वर्ष सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/ विभागों/ कार्यालयों के तहत भारत एवं विभिन्न संवैधानिक निकाय/ वैधानिक निकाय/ न्यायाधिकरण, आदि में ग्रुप सी पोस्ट जैसे लोअर डिवीजनल क्लर्क/ जूनियर सचिवालय असिस्टेंट (JSA), और डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) की भर्ती के लिए कुल 4500 रिक्तियां भरी गई थीं।

देखें वेबसाइट

इसके लिए इच्छुक कैंडिडेट्स SSC के ऑफिशियल पोर्टल ssc.nic.in पर जाकर 8 जून तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version