Site icon Khabribox

सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की गिरफ्तारी को बताया अवैध, दिए यह आदेश

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पाक सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है।

कहा- तुरंत रिहा करें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी को अवैध करार दिया है। इससे पहले चीफ जस्टिस ने आदेश दिया कि उन्हें तुरंत रिहा किया जाए। कोर्ट ने कहा कि इमरान खान की गिरफ्तारी अवैध है, उन्हें तुरंत रिहा किया जाए।

इमरान खान को गिरफ्तार करने पर उठाए सवाल

रिपोर्ट्स के मुताबिक चीफ जस्टिस उमर अता बंदियाल ने इमरान खान को अदालत परिसर से गिरफ्तार करने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अदालत में आया तो उसे वहां से कैसे गिरफ्तार कर सकते हैं। चीफ जस्टिस ने कहा कि यह तो न्याय के अधिकार का उल्लंघन हुआ। इसके अलावा अदालत परिसर में गिरफ्तारी एक खतरनाक ट्रेंड है। ऐसा ही रहा तो फिर अदालत में कोई सुरक्षित महसूस नहीं कर सकेगा।

Exit mobile version