Site icon Khabribox

कर्नाटक में कांग्रेस ने दर्ज की बड़ी जीत, राहुल गांधी ने कहा- पहली कैबिनेट में पूरे करेंगे 05 वादे

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते‌ है। आज हम ऐसी खबर आपके सामने लाए हैं। आज कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गये‌ है। जिसमें कांग्रेस पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है।

चुनाव के रूझान किस तरह हैं?

पार्टी सीट
कांग्रेस 130
भाजपा 66
जेडीएस 22
अन्य 06

राहुल गांधी ने कहीं यह बात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस की जीत पर राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ है, मोहब्बत की दुकानें खुली हैं। ये सबकी जीत है। सबसे पहले यह कर्नाटक की जनता की जीत है। हमने चुनाव में कर्नाटक की जनता से 5 वादे किए थे। हम इन वादों को पहली कैबिनेट मीटिंग में पूरा करेंगे।

यह परिणाम 2024 के लिए मील का पत्थर

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस जीत के बाद मीडिया में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, मल्लिकार्जुन खरगे और सिद्धारमैया के अनुभव से लेकर डीके शिवकुमार और प्रियंका गांधी वाड्रा की मेहनत की चर्चे हैं। इसके अलावा कर्नाटक विधानसभा चुनाव में नरेश अरोड़ा नये चुनावी रणनीतिकार के रूप में उभरे हैं। यह परिणाम 2024 के लिए मील का पत्थर है।

Exit mobile version