Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में निकली भर्तियां, देखें वेबसाइट

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में भर्तियां निकली हैं। यह भर्तियां नॉन एक्जिक्यूटिव पदों के लिए है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

आईओसीएल ने कुल 65 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए 18 साल से 26 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) यह भर्तियां रिफाइनरी/पेट्रोकेमिकल यूनिट हल्दिया (पश्चिम बंगाल) और वड़ोदरा (गुजरात) के लिए कर रहा है। जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट-IV (प्रोडक्शन) के गुजरात में 47 पद, हल्दिया में 7 पद, पीएंडयू गुजरात में 7 पद, पीएंडयू हल्दिया में 4 पद शामिल हैं।

जानें आवेदन की अंतिम तिथि

इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकतें हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 30 मई 2023 निर्धारित की गई है।

देखें वेबसाइट

इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट https://iocl.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version