Site icon Khabribox

मशहूर एनएफएल लीजेंड और अभिनेता जिम ब्राउन का 87 साल की उम्र में निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। हाॅलीवुड जगत से दुखद खबर सामने आई है।

लॉस एंजिल्स में निधन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मशहूर एनएफएल हॉल ऑफ फेमर और अभिनेता जिम ब्राउन का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। गुरुवार रात लॉस एंजिल्स में निधन हो गया। उनकी पत्नी मोनिक ब्राउन ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा कर इस बात की जानकारी दी है। अभिनेता की पत्नी ने उनके निधन का कोई कारण नहीं बताया है।

इंडस्ट्री में शोक की लहर

जिम ने फुटबॉल में नाम कमाने के बाद अभिनय का रुख किया। उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी। अभिनेता के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

Exit mobile version