Site icon Khabribox

नेपाली पर्वतारोही 53 वर्षीय कामी रीता शेरपा ने बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड, दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर 27वीं बार चढ़े

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते‌ है। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। नेपाली पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है।

पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने बनाया यह रिकॉर्ड

वह बुधवार को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर 27वीं बार चढ़े हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 53 वर्षीय कामी रीता शेरपा के नाम यह कीर्तिमान 2018 से दर्ज है। जब वह 22वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने में सफल रहे थे। तब उन्होंने जिन दो शेरपा पर्वतारोहियों को पीछे छोड़ा था, वे अब रिटायर हो चुके हैं। लेकिन उऩका मुकाबला एक अन्य पर्वतारोही पसांग दावा शेरपा से है, जिन्होंने कुछ दिनों पहले 26वीं बार दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की।

सर्वाधिक बार माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने का बनाया रिकॉर्ड

रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने सर्वाधिक बार माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह कुछ दिनों पहले की सुबह एक वियतनामी अभियान दल का मार्गदर्शन करते हुए दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर पर सफलतापूर्वक पहुंचे हैं। इस संबंध में इस अभियान के आयोजक सेवन समिट ट्रेक्स के मिगमा शेरपा ने यह जानकारी दी।

Exit mobile version