Site icon Khabribox

टीवी एक्ट्रेस सुचंद्रा दासगुप्ता की सड़क हादसे में मौत, फैंस ने जताया दुख

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। टीवी इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है।

बंगाली टीवी एक्ट्रेस सुचंद्रा का निधन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बंगाली टीवी एक्ट्रेस सुचंद्रा दासगुप्ता की सड़क हादसें में दर्दनाक मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक बीते शनिवार 20 मई 2023 की रात को सुचंद्रा शूटिंग पूरी करके घर वापस जा रही थीं, तभी ये एक्सीडेंट हुआ। वह वेस्ट बंगाल की पानीहाटी की रहने वाली थीं। शूटिंग के बाद एक्ट्रेस ने घर जाने के लिए ऐप बेस्ड बाइक राइड ली। तभी अचानक साइकिल पर सवार शख्स के आने पर बाइक चलाने वाले शख्स ने ब्रेक मारकर गाड़ी रोकनी चाही और तभी ये दुर्घटना हुई। एक्सीडेंट के बाद सुचंद्रा दूर जाकर गिरीं और तभी उन पर से लॉरी गाड़ी निकल गई। बताया गया है कि सुचंद्रा ने हेलमेट भी पहना था, लेकिन इससे भी उनकी जान नहीं बच सकी। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

Exit mobile version