Site icon Khabribox

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत का शानदार प्रदर्शन, कुश्ती में इन खिलाड़ियों ने जीते मेडल, भारत को मिला 26वां पदक

काॅमनवेल्थ गेम्स में भारत शानदार सफर के साथ लगातार आगे बढ़ रहा है। बर्मिंघम में चल रहे 2022 काॅमनवेल्थ गेम्स में भारत शानदार कमाल कर रहा है।

भारत का शानदार प्रदर्शन-

जिसमें बर्मिंघम में कुश्ती की स्पर्धाओं के पहले दिन भारत ने छह पदक अपने नाम किए। जिसमें 3 गोल्ड, 1 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 6 पदक अपने नाम किए। भारत के लिए पहले दिन बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और दीपक पूनिया ने गोल्ड मेडल जीते। वहीं अंशू मलिक ने रजत और दिव्या काकरान और मोहित ने कांस्य पर कब्जा किया।

कुश्ती में पहले पायदान पर भारत-

जिसमें दीपक पूनिया ने कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार दूसरा गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने फ्रीस्टाइल 65 किग्रा वर्ग में कनाडा के लचलान मैकनिल को 9-2 से हराकर गोल्ड जीता। वहीं भारत की साक्षी मलिक ने इतिहास रच दिया। साक्षी ने फ्रीस्टाइल 62 किग्रा वर्ग में कनाडा की एन्ना गोडिनेज गोंजालेज को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। साक्षी ने पहले विपक्षी खिलाड़ी को चित्त कर चार अंक हासिल किए। उसके बाद पिनबॉल से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। साक्षी मलिक का यह पहला गोल्ड हैं। इससे पहले भारत की अंशू मलिक ने 57 किग्रा भारवर्ग में सिल्वर मेडल जीता। वहीं भारतीय पहलवान मोहित ग्रेवाल ने शुक्रवार को कुश्ती की स्पर्धाओं के पहले दिन पुरुषों के 125 किग्रा भारवर्ग की फ्री-स्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया।

Exit mobile version