Site icon Khabribox

कूनो नेशनल पार्क में ज्वाला चीते के दो और बच्चों की मौत, एक की हालत गंभीर

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए‌ है। कूनो नेशनल पार्क से एक दुखद खबर सामने आई है।

दो‌ चीता शावकों की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नामीबिया से लाए गए चीते के दो और शावकों की मौत हो गई है। इससे पहले 23 मई को भी एक शावक की मौत हो गई थी। जिसके बाद स्थिति को देखते हुए शेष 3 शावकों और मादा चीता ज्वाला को वन्यप्राणी चिकित्सकों की टीम की निगरानी में रखा गया था। इसके अलावा 1 शावक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उसे इलाज के लिए पालपुर स्थित चिकित्सालय में रखा गया है। यहां उसका लगातार इलाज किया जा रहा है। इसी के साथ अब तक 3 शावकों और 3 चीतों की मौत कूनो नेशनल पार्क में हो चुकी है।

Exit mobile version