Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कोंकणी फिल्म के लिए दो बार के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार दिनेश भोंसले बना रहें उत्तराखंडी फिल्म

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। कोंकणी फिल्म के लिए दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुके कोंकणी फिल्मकार दिनेश भोंसले उत्तराखंडी फिल्म बनाने वालें है। दिनेश को कोंकणी फिल्म एनिमी(2015), अमोरी (2019) के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है।

उत्तराखंडी सिनेमा के लिए बड़ा अवसर

इसके लिए वह इन दिनों देहरादून में ही हैं। मिली जानकारी के अनुसार अपनी इस महत्वाकांक्षी फिल्म के लिए कलाकारों के ऑडिशन भी लिए। बताया गया है कि अक्टूबर में इस फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में शुरू हो जाएगी। एक राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त निर्देशक का उत्तराखंडी सिनेमा का रुख करने को उत्तराखंडी सिनेमा के लिए बड़ा अवसर माना जा रहा है। इस फिल्म में काम करने के लिए कलाकार बेहद उत्साहित है।

Exit mobile version