Site icon Khabribox

पीएम नरेन्द्र मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन, भवन निर्माण में लगे श्रमजीवियों को किया सम्मानित

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आज पीएम नरेन्द्र मोदी ने भव्य रूप से नये संसद भवन का उद्घाटन किया।

नए संसद भवन का उद्घाटन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रविवार को नए संसद भवन का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने भवन के निर्माण में लगे श्रमजीवियों को सम्मानित किया। इससे पहले, प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की और हवन और पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने संसद भवन में सेंगोल स्थापित कर 20 पंडितों से आशीर्वाद लिया। नए संसद भवन का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन हम सभी देशवासियों के लिए अविस्मरणीय है। संसद का नया भवन हम सभी को गर्व और उम्मीदों से भर देने वाला है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह दिव्य और भव्य इमारत जन-जन के सशक्तिकरण के साथ ही राष्ट्र की समृद्धि और सामर्थ्य को नई गति और शक्ति प्रदान करेगी।

75 रूपए का सिक्का जारी

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नए संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर एक विशेष स्मारक डाक टिकट और 75 रुपये का सिक्का जारी किया। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के तहत आर्थिक मामलों के विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सिक्के का वजन 34.65 ग्राम से 35.35 ग्राम के बीच होगा। अधिसूचना में कहा गया कि सिक्के के एक तरफ बीच में अशोक स्तंभ की छवि होगी, जिसके एक ओर देवनागरी लिपि में ‘भारत’ जबकि दूसरी ओर अंग्रेजी में ‘इंडिया’ लिखा होगा। इसका वजन 33 ग्राम है, जिसमें 50 फीसदी चांदी, 40 फीसदी कॉपर 5 फीसदी निकल और 5 फीसदी जिंक होगा। इस सिक्के पर नए संसद भवन का चित्र बना होगा। फोटो के ठीक नीचे वर्ष 2023 लिखा होगा। इसके अलावा अशोक स्तंभ भी अंकित रहेगा और हिंदी में संसद संकुल और पॉर्लियामेंट कॉम्प्लेक्स भी बना होगा।

Exit mobile version