Site icon Khabribox

JEE एडवांस्ड का एडमिट कार्ड जारी, 04 जून को आयोजित होगी परीक्षा

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी (IIT) की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा – एडवांस्ड टेस्ट के लिए एडमिड कार्ड कुछ दिनों पहले जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश-परीक्षा का आयोजन आगामी 4 जून को 2 शिफ्टों में किया जाएगा।

04 जून को होगी परीक्षा

यह एडमिट कार्ड 29 मई को जारी किए गए। इसकी परीक्षा 04 जून यानि कल आयोजित होने वाली है। एडमिट कार्ड 04 जून, 2023 जेईई एडवांस्ड परीक्षा के दिन तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा। जेईई एडवांस्ड 2023 पेपर 1 और पेपर 2 की परीक्षाएं क्रमश: सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होंगी।

देखें वेबसाइट

जिसे JEE एडवांस्ड हॉल टिकट 2023 को आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in से डाउनलोड किया जा सकता है।

Exit mobile version