Site icon Khabribox

मशहूर न्यूज एंकर गीतांजलि अय्यर का 76 साल की उम्र में निधन, 04 सर्वश्रेष्ठ एंकर पुरस्कारों से हुई है सम्मानित

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। मशहूर न्यूज एंकर गीतांजलि अय्यर का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है।

न्यूज एंकर गीतांजलि अय्यर का निधन

उनका निधन बुधवार (7 जून) को हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने 30 वर्षों से ज्यादा समय तक दूरदर्शन में काम किया था। वह 1971 में दूरदर्शन से जुड़ी थीं और चैनल के साथ करियर के दौरान उन्हें चार बार सर्वश्रेष्ठ एंकर का पुरस्कार मिला था। 1989 में उन्हें उत्कृष्ट महिलाओं के सम्मान में दिया जाने वाला इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी पुरस्कार भी मिला था। गीतांजलि अय्यर के निधन से प्रशंसकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर अय्यर को श्रद्धांजलि देते हुए कई लोग उनके परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं। वहीं केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी गीतांजलि अय्यर के निधन पर शोक-संवेदना जताई है।

Exit mobile version