Site icon Khabribox

विंग कमांडर दीपिका मिश्रा ने रचा इतिहास, वीरता पुरस्कार पाने वाली बनी पहली महिला अधिकारी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। विंग कमांडर दीपिका मिश्रा को कुछ दिनों पहले वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

वीरता पुरस्कार से सम्मानित हुई दीपिका मिश्रा

इसके साथ ही वह वीरता पुरस्कार पाने वाली भारतीय वायु सेना की पहली महिला अधिकारी बन गई है। राजस्थान निवासी दीपिका मिश्रा हेलीकॉप्टर पायलट हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें मध्य प्रदेश में बाढ़ राहत अभियान के दौरान ‘अदम्य साहसिक’ कार्य के लिए ‘वायु सेना पदक’ (वीरता) से सम्मानित किया गया है।

Exit mobile version