Site icon Khabribox

चुनाव आयोग ने जारी किए निर्देश, युवा 17 साल‌ होने पर वोटर लिस्ट के लिए कर सकते हैं आवेदन, जानें

चुनाव आयोग ने युवाओं के लिए जरूरी निर्देश जारी किए हैं। चुनाव आयोग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार 17 साल से अधिक उम्र वाले युवा एडवांस में ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

चुनाव आयोग ने दिए निर्देश-

जी हां अब वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आपको 18 साल की आयुसीमा तक पहुंचने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनुप चंद्र पांडे ने सभी राज्यों के CEOs/EROs/AEROs को निर्देश दिया है कि वे ऐसी तकनीक वाला समाधान लाएं जिससे युवाओं को एडवांस आवेदन करने में सुविधा हो।

चलाया जाएगा अभियान-

जिस पर मतदाता सूची को आधार से लिंक करने के मामले पर चुनाव आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है। 1 अगस्त से 31 दिसंबर तक अभियान चलाकर वोटर लिस्ट में शामिल हर नाम का आधार नंबर एकत्रित किया जाएगा। इसे आधार से लिंक किया जाएगा। अप्रैल 2023 तक यह प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।

Exit mobile version