Site icon Khabribox

भाई-बहनों के बीच मजबूत रिश्ते को दर्शाती है अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन, कल होगी रिलीज

फिल्म जगत से जुड़ी खबर हम आपके सामने लेकर आए‌ है। अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म रक्षा बंधन के जरिए अपने दर्शकों को एक बार फिर से एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं।

11 अगस्त को होगी रिलीज-

फिल्म रक्षा बंधन के मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर व गाने पहले रिलीज कर दिए। आनंद एल राय द्वारा निर्देशित इस फिल्म में भूमि पेडनेकर भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस ट्रेलर में अक्षय कुमार अनपी लव लाइफ और परिवारिक लाइफ के बीच संघर्ष करते हुए दिख रहे हैं। यह फिल्म 11 अगस्त रक्षा बंधन के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

भाई-बहनों का अटूट रिश्ता रक्षाबंधन-

फिल्म की कहानी चार बहनों और एक भाई के इर्द-गिर्द घूमती है। ट्रेलर में अभिनेता अपनी बहनों की शादी के लिए लड़का ढ़ूढ़ते हुए दिख रहे हैं, लेकिन दहजे की मांग के चलते वो अपनी बहनों की शादी करने में असमर्थ हैं और इससे उनकी लव लाइफ पर भी असर पड़ा रहा है। इस ट्रेलर के जरिए भाई-बहन के अट्टू प्यार और बंधन पर आधारित है। यह एक पारिवारिक फिल्म है। फिल्म में भाई-बहन के एक मजबूत रिश्ते को दर्शाने की कोशिश की गई है।

ट्रेलर-

Raksha Bandhan - Official Trailer - Akshay Kumar - Bhumi Pednekar - Zee Studios
Exit mobile version