Site icon Khabribox

हाॅलीवुड के फेमस एक्टर माइक बटायेह का 52 वर्ष की उम्र में निधन, 16 जून को होगा अंतिम संस्कार

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते‌ है। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। हॉलीवुड के एक फेमस एक्टर के निधन की खबर सामने आई है।

हार्ट अटैक से हुई मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘ब्रेकिंग बैड’ (Breaking Bad) के अभिनेता कॉमेडियन माइक बटायेह का 52 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर को उनके मिशिगन वाले घर में दिल का दौरा पड़ा था‌। उस समय वो सो रहे थे। हार्ट अटैक के चलते उनकी तुरंत मौत हो गई। उनके परिवार ने इस बात की पुष्टि की है। 16 जून को माइक बटायेह का अंतिम संस्कार रखा गया है।

एक शानदार काॅमेडियन भी थे माइक

माइक बाटायेह ने कई हॉलीवुड फिल्मों में शानदार अभिनय से सबका दिल जीता। उन्हें दर्शक सबसे ज्यादा ‘ब्रेकिंग बैड’ में लॉन्ड्रोमैट मैनेजर डेनिस मार्कोव्स्की के रूप में जानते हैं। एक्टिंग से ज्यादा फैंस उनकी कॉमेडी के दिवाने थे। उन्होंने कई हिट कॉमेडी शोज में स्टेज परफॉर्मेंस दी थींं।

Exit mobile version