Site icon Khabribox

कौन था 17 साल का नाहेल? जिसकी हत्या के विरोध में फ्रांस में भड़क उठी हिंसा, हुई 1300 लोगों की गिरफ्तारी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। फ्रांस से जुड़ी खबर सामने आई है। फ्रांस में किशोर की हत्या के बाद भारी तबाही मची।

गोलीबारी में हुई हत्या

इससे फ्रांस में दंगे भड़क उठे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में फ्रांस के गृह मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को पुलिस की गोलीबारी में 17 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई। इस घटना ने देश को‌ झकझोर कर रख दिया। इसके बाद से शुरू हुए विरोध प्रदर्शन अभी भी जारी हैं और इसमें शामिल 1,311 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सरकार ने हिंसा रोकने के लिए देश भर में 45,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की है. रातभर युवा प्रदर्शनकारियों की पुलिस से भिड़ंत हुई. विभिन्न जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने करीब 2,500 दुकानों में आग लगा दी और तोड़फोड़ की।

जानें कौन था नाहेल

रिपोर्ट्स के मुताबिक नाहेल 17 साल का सेंट्रल पेरिस से 15 मिनट की दूरी पर स्थित नैनटेरे निवासी था। वह मूल रूप से अल्जीरिया और मोरक्को का था। नाहेल टेकअलवे डिलीवरी ड्राइवर के रूप में काम करता था और अपनी मां का इकलौता सहारा था। नाहेल को बड़ा होकर मैकेनिक/इलेक्ट्रिशियन बनना था। साथ ही नाहेल को रग्बी खेलना भी पसंद था और वह पिछले 3 साल से पाइरेट्स ऑफ नैनटेरे रग्बी क्लब से खेलता था। नाहेल का कभी भी कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं रहा। 27 जून को नाहेल टेकअवे डिलीवरी का काम करते हुए अपनी कार ड्राइव कर रहा था। तभी ट्रैफिक चेक पॉइंट पर दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी नाहेल को रोका। ऐसे में नाहेल अपनी कार बिना रोके आगे निकालने की कोशिश करने लगा। इस बात से भड़ककर एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी नाहेल को गोली मारने की धमकी देने लगा तो दूसरा ट्रैफिक पुलिसकर्मी उसे गोली मारने के लिए कह दिया। ऐसे में उसने नाहेल को गोली मार दी। गोली लगने के बाद नाहेल को अस्पताल भी ले जाया गया, जहाँ उसकी मौत हो गई। सभी का मानना है कि नाहेल को नस्लवाद के चलते मारा गया। दोषी ट्रैफिक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है, पर इसके बावजूद फ्रांस में दंगे रुकने का नाम नहीं ले रहे।

Exit mobile version