Site icon Khabribox

भारत में बनेंगे iphone, 50 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगी नौकरी

देश दुनिया में आईफोन की काफी डिमांड है। लोगों की यह पहली पसंद बना हुआ है। इससे जुड़ी खबर सामने आई है। अब जल्द ही भारत में आईफोन बनाए जाएंगे।

भारत में जल्द बनेंगे आईफोन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक  Apple के iPhone बहुत जल्द भारत में बनने जा रहे हैं। इस संबंध में कर्नाटक के मंत्री एम.बी. पाटिल ने कहा कि फॉक्सकॉन अप्रैल 2024 से देवनहल्ली में अपने प्रस्तावित संयंत्र में आईफोन यूनिट्स का निर्माण शुरू करेगा। यह 13,600 करोड़ रुपये की परियोजना है जिससे 50,000 नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, देवनहल्ली में आईटीआईआर में चिन्हित 300 एकड़ जमीन 1 जुलाई तक सौंप दी जाएगी। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा‌।

Exit mobile version