Site icon Khabribox

दुःखद: केरल के पूर्व सीएम व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमन चांडी का निधन, शोक की लहर

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमन चांडी का निधन हो गया है।

नेताओं ने जताया शोक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओमन चांडी के बेटे ने अपने पिता के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने लिखा कि अप्पा का निधन हो गया। कांग्रेस के दिग्गज नेता का बेंगलुरु में कैंसर का इलाज चल रहा था। लंबी बीमारी के बाद ओमन चांडी ने आज अंतिम सांस ली। उनके निधन पर राजनीति जगत में शोक की लहर है।

दो बार रहें मुख्यमंत्री

वह केरल के दो बार मुख्यमंत्री भी रहे हैं। साल 1970 से राज्य विधानसभा में पुथुपल्ली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है।

Exit mobile version