Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: युवाओं के लिए जरूरी खबर, IBPS क्लर्क भर्ती के लिए करें आवेदन, आज है लास्ट डेट

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। बैंक मे भर्ती निकली है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

इस अभियान के माध्यम से कुल 4,045 क्लर्क के खाली पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को बतौर आवेदन शुल्क 850 रुपये देने होंगे। वहीं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और पूर्व सैनिक श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 है। आईबीपीएस क्लर्क 2023 के लिए प्रारंभिक परीक्षा अगस्त या सितंबर में होगी। वहीं, मुख्य परीक्षा अक्टूबर में होनी है। परीक्षा का डिटेल्ड नोटिफिकेशन संस्थान द्वारा बाद में जारी किया जाएगा।

जानें आवेदन करने की तिथि

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। अब इस वैकेंसी के लिए आवेदन आज 28 जुलाई, 2023 तक अप्लाई कर सकते हैं।

देखें वेबसाइट

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन (IBPS) की ओर से इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन ibpsonline.ibps.in पर जारी किया गया है। पहले इस भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 21 जुलाई, 2023 तक थी।

Exit mobile version