Site icon Khabribox

YouTube की नकल करते हुए 11 साल के बच्चें ने लगा ली फांसी, हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। एक दुखद खबर तेलंगाना से सामने आई है।

जानें पूरा मामला

यहां कुछ दिनों पहले एक ग्यारह वर्षीय लड़के की कथित तौर पर यूट्यूब वीडियो की नकल करते समय मौत हो गई। बच्चे की मौत फांसी लगाने से हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिरिसिला में कक्षा 6 के छात्र उदय (11) को यूट्यूब वीडियो देखने की आदत थी। कुछ दिनों पहले उसकी यूट्यूब पर वीडियो की नकल करते समय मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्चा कमरें में था। परिजनों ने उसे आवाज लगाई। उसने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। कमरे का दृश्य देखकर लड़के के माता-पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने लड़के को कपड़े से दीवार पर कील से लटका हुआ पाया। लड़के को मंडल सेंटर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Exit mobile version