Site icon Khabribox

चंद्रयान- 3: भारत रचेगा इतिहास, चंद्रमा की कक्षा में पंहुचा Chandrayaan-3, जानें किस दिन होगा लैंड

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। चंद्रयान- 3 से जुड़ी खबर सामने आई है।

चंद्रयान- 3 को ट्रांसलूनर कक्षा में सफलतापूर्वक किया स्थापित

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने मंगलवार को चंद्रमा पर जाने वाले अंतरिक्ष यान चंद्रयान- 3 को ट्रांसलूनर कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में इसरो के एक अधिकारी ने जानकारी दी। इसरो ने ट्वीट किया, जिसमें कहा कि ‘चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) पृथ्वी के चारों ओर अपनी परिक्रमा पूरी कर ली है और अब वह चंद्रमा की ओर बढ़ गया है। ISTRAC में एक सफल पेरिगी-फायरिंग की गई, इसरो ने अंतरिक्ष यान को ट्रांसलूनर कक्षा में स्थापित कर दिया है। अगला पड़ाव: चंद्रमा. चंद्रयान -ऑर्बिट इंसर्शन (एलओआई) की योजना 5 अगस्त, 2023 को चंद्रमा पर पहुंचाने की है।’

23 अगस्त को लैंड करने की उम्मीद

इसके साथ ही चंद्रमा पर जाने वाले गिने-चुने देशों में शामिल होने वाले मुल्कों की कतार में शामिल होने के लिए भारत एक कदम और आगे बढ़ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब चंद्रयान-3 चांद की कक्षा में पहुंच जाएगा, उसके बाद भी इसको कई मैनुअर करेगा। 17 अगस्त को लैंडिंग मॉड्यूल को करीब 100 किमी की ऊंचाई पर ले जाकर अलग किया जाएगा। इसके बाद चंद्रयान-3 चंद्रमा के सीने पर 23 अगस्त को लैंड करेगा। लैंडर चंद्रमा की सतह से लगभग 100 किमी की ऊंचाई से चंद्रमा पर उतरेगा। दरअसल चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान (Chandrayaan 3) को भारत के हेवी लिफ्ट रॉकेट एलवीएम3 द्वारा कॉपीबुक शैली में 14 जुलाई, 2023 को कक्षा में स्थापित किया गया था।

Exit mobile version