Site icon Khabribox

दुखद: टीवी शो लापतागंज के मशहूर एक्टर अरविंद कुमार का निधन

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते है। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। टीवी के मशहूर शो लापतागंज के एक्टर अरविंद कुमार का निधन हो गया है।

नहीं रहें एक्टर अरविंद कुमार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सब टीवी के पॉपुलर शो ‘लापतागंज’ में चौरसिया का किरदार निभाने वाले फेमस एक्टर अरविंद कुमार का 10 जुलाई को कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता एक शूटिंग के लिए जा रहे थे तभी उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट हुआ। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, तब तक वह इस दुनिया को अलविदा कह गए। इस खबर से इंडस्ट्री में शौक की लहर है।

Exit mobile version