Site icon Khabribox

आज दिखेगा ब्लू मून, नहीं देखा तो करना होगा फिर अगले तीन साल का इंतजार, जानें

आज 30 अगस्त है। आज कुछ खास है। आज एक अनोखी खगोलीय घटना होने वाली है। जिसे ब्लू मून के नाम से जाना जाएगा।

आज दिखेगा ब्लू मून

एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज भारत में शाम 8 बजकर 37 मिनट पर यह सबसे चमकीला दिखेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगस्त 2023 ऐसा महीना है, जब दो बार पूर्णिमा है। एक अगस्त और 30 अगस्त है। ऐसा बहुत कम होता है, जब एक ही महीने में दो बार पूर्णिमा हो। पूर्णिमा का मतलब खिला हुआ चांद है। जो महीने में एक बार पड़ती ही है। वैज्ञानिकों ने 1 अगस्त की पूर्णिमा को सुपर मून कहा और 30 अगस्त की पूर्णिमा को ब्लू मून के नाम से जाना जाएगा। इसके बाद अगला ब्लू मून 2026 में होगा। ब्लू मून हर साल नहीं बल्कि ढाई-तीन साल में एक बार होता है।

Exit mobile version