Site icon Khabribox

दुखद: इंस्टाग्राम स्टंट के लिए मशहूर रेमी ल्यूसिडी की 721 फीट ऊंची इमारत से गिरकर मौत, दुनिया भर में बनाया है यह रिकाॅर्ड

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। इंस्टाग्राम स्टंट के लिए मशहूर रेमी ल्यूसिडी की 68 मंजिला इमारत से गिरकर मौत हो गई।

ऊंचाई से गिरकर हुई मौत

रेमी ल्यूसिडी 30 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हांगकांग की जिस गगनचुंबी इमारत से वह गिरे, उसकी ऊंचाई 721 फीट है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया है कि बीते कुछ दिनों पहले उनकी मौत हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के दौरान रेमी ल्यसिडी हांगकांग की बिल्डिंग पर चढ़ रहे थे। जैसे ही वे बिल्डिंग की ऊंचाई पर पहुंचे, अचानक उनका बैलेंस बिगड़ा और वे नीचे गिर गए। रेमी ल्यूसिडी का दुनिया भर में ऊंचे टावरों और बिल्डिंग पर चढ़ने का रिकॉर्ड रहा है।

Exit mobile version