Site icon Khabribox

बाॅलीवुड अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा ने राघव चड्ढा संग रचाई शादी, उदयपुर का खूबसूरत लीला पैलेस में सजा वेडिंग वेन्यू

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आज 24 सितंबर को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध गए।

शादी के बंधन में बंधे परिणिति और राघव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने उदयपुर के खूबसूरत लीला पैलेस को अपने वेडिंग वेन्यू को चुना। जिसमें 23 सितंबर से शादी की रस्में शुरू हुईं और फिर 24 सिंतबर को 6 बजे के आसपास दोनों ने शादी की। लगभग 1 बजे राघव चड्ढा की सेहराबंदी हुई। उसके बाद वो लेक पैलेस से नाव पर सवार होकर परिणीति को लाने बारात लेकर निकले और लीला पैलेस पहुंचे। लीला पैलेस में शादी के सारे कार्यक्रम पूरे हुए और फिर दोनों सात जन्मों के अटूट बंधन में बंध गए।

इन लोगों ने किया प्रतिभाग

इस शादी में दोनों ही क्षेत्रों के लोगों ने शिरकत की। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब सीएम भगवंत मान, सानिया मिर्जा, बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीषा मल्होत्रा समेत और भी कई लोग इस शादी का हिस्सा रहे।

Exit mobile version