Site icon Khabribox

Asian Games 2023: भारत ने फिर रचा इतिहास, 41 साल बाद घुड़सवारी में जीता गोल्ड मेडल‌

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए‌ है। स्पोर्ट्स जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। हाॅकी में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन रहा।

41 साल के इतिहास में एशियन गेम्स में भारत ने पहली बार जीता गोल्ड

इसके साथ ही भारत ने घुड़सवारी में 41 साल बाद गोल्ड मेडल जीता है। एशियन गेम्स में भारत का यह तीसरा गोल्ड मेडल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत ने चीन को पीछे छोड़कर खिताब पर कब्जा किया है। भारत के लिए अनुष अग्रवाला, सुदीप्ति हजेला, ह्रदय विपुल चेड़ा और दिव्यकीर्ति सिंह ने टीम घुड़सवारी के ड्रेसाज इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया है। भारत ने घुड़सवारी में पिछला स्वर्ण पदक नई दिल्ली में 1982 में हुए एशियाई खेलों में जीता था।

भारत ने जीते‌ 14 मेडल

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय टीम के नाम अब तक 14 मेडल हो चुके हैं। एशियन गेम्स में यह भारत का तीसरा गोल्ड है. इससे पहले शूटिंग और महिला क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है।

Exit mobile version