Site icon Khabribox

पीएम नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से की अपील, दिया ‘एक तारीख एक घंटा एक साथ’ का मंत्र

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से कल सामूहिक रूप से स्वच्छता के लिए श्रमदान करने की अपील की है।

पीएम मोदी ने किया आह्वान

इससे पहले भी पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 105वें एपिसोड में लोगों से अपील की थी कि वह एक अक्तूबर को सुबह 10 बजे से एक घंटे के लिए श्रमदान करें। यह गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर बापू को ‘स्वच्छांजलि’ होगी। पीएम मोदी ने लोगों से समय निकालकर इस अभियान से जुड़ने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोग अपनी गली, आस-पड़ोस, किसी पार्क, नदी, झील या किसी सार्वजनिक स्थान पर स्वच्छता अभियान में शामिल होने की अपील की। इससे पहले साल 2014 में सत्ता में आने के बाद पीएम मोदी ने देशवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने का बीड़ा उठाया था। इसके तहत सरकार ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की और धीरे-धीरे यह अभियान लोगों की सोच का हिस्सा बन गया।

Exit mobile version