Site icon Khabribox

जरूरी खबर: आरबीआई ने 2000 के नोट जमा कराने की तिथि बढ़ाई, यह है नई डेडलाइन

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते है। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आरबीआई से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। आरबीआई ने 2000 के नोट जमा कराने का समय बढ़ा दिया है।

07 अक्टूबर नई तिथि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब आमजन 7 अक्टूबर तक 2000 के नोट जमा करा सकेंगे। पहले आरबीआई ने 30 सितंबर 2023 नोट जमा कराने की डेडलाइन तय कर रखी थी। आरबीआई ने कहा कि 2000 रुपये के नोट को वापस लेने की प्रक्रिया खत्म होने पर इसके रिव्यू के आधार पर फैसला किया गया कि इसे आगे खिसकाया जाए। ऐसे में इसकी डेडलाइन 7 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। पहले यह डेडलाइन 30 सितंबर थी। RBI ने कहा कि ये नोट लीगल टेंडर बने रहेंगे।

RBI ने दी जानकारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक RBI की प्रेस रिलीज के मुताबिक बैंक ब्रांच पर अब इन नोट को जमा करने या बदलना बंद किया जा चुका है। हालांकि इसे RBI के 19 इश्यू ऑफिस में बदला जा सकेगा। एक बार में 20 हजार रुपये बदल सकेंगे। हालांकि अपने बैंक खाते में कितनी भी राशि जमा करवा सकेंगे और वह भी इन इश्यू ऑफिस के जरिए ही। अगर आप देश में ही हैं और RBI इश्यू ऑफिस दूर है तो इन नोट्स को इंडिया पोस्ट यानी डाक के जरिए भेजकर अपने बैंक खाते में जमा कर सकेंगे। RBI के मुताबिक अदालतें, कानूनी एजेंसियां, सरकारी विभाग या कोई और पब्लिक अथॉरिटी जो जांच प्रक्रिया में है, वह RBI इश्यू ऑफिस में इन्हें जमा करा सकेंगे और इसके लिए कोई सीमा भी नहीं है।

Exit mobile version