Site icon Khabribox

भारत के मिशन चंद्रयान-3 के बाद अब जापान चंद्रमा पर उतारेगा छोटा सा लैंडर, जानें

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत का चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त को एक बड़ा इतिहास रच दिया। जिसके बाद अब भारत के चंद्रयान-3 अभियान पूरा हो गया है।

जापान भी चंद्रमा पर भेजेगा छोटा सा लैंडर

इस अभियान में विक्रमलैंडर ने प्रज्ञान रोवर सहित चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की और नया रिकॉर्ड भारत के नाम दर्ज कराया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब जापान भी कड़ी में अपना नाम जोड़ने वाला है। 7 सितंबर को वह एक अभियान चंद्रमा के लिए प्रक्षेपित करने जा रहा है जिसके जरिए वह एक छोटा से रोवर चंद्रमा की सतह पर उतारने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह प्रक्षेपण जापान एरोस्पेस एक्सप्लेरेशन एजेंसी जाक्सा के दक्षिणी जापान में स्थित तानेगाशिमा स्पेस सेंटर से भारतीय समयानुसार 7 सितंबर की सुबह 5.12 बजे निर्धारित किया गया है। जबकि इसकी लॉन्च विंडो 15 सितंबर तक उपलब्ध है।

Exit mobile version