Site icon Khabribox

नेपाल में भूकंप ने मचाई भयंकर तबाही, 129 लोगों की मौत की पुष्टि

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। नेपाल से दुखद खबर सामने आई है। यहां भयंकर भूकंप ने काफी तबाही मचाई हुई है।

भूकंप से 129 लोगों के मौत की पुष्टि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेपाल में आए भूकंप में अब तक 129 लोगों की मौत हो चुकी है। दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। वहीं अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। भूकंप के कारण ज्यादातर लोगों की मौत रुकुम पश्चिम और जाजरकोट में हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बारिश और बर्फबारी की आशंका के चलते खतरे की आंशका बनी हुई है।

इतनी रहीं तीव्रता

रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने कहा कि भूकंप का केंद्र 10 किमी की गहराई पर था। जाजरकोट, काठमांडू से लगभग 500 किलोमीटर पश्चिम में है। जब यह भूकंप आया तब लोग घरों में सो रहे थे। इससे उन्हें संभलने का मौका भी नहीं मिल सका। भूकंप से कई घर ध्वस्त हो गए हैं। भूकंप के बाद से रेस्क्यू फोर्स बचाव अभियान में जुटी है। नेपाल में शुक्रवार रात 11:47 बजे के आसपास भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 मापी गई है। भूकंप का केंद्र जाजरकोट जिले में जमीन के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप का असर भारत और चीन में भी महसूस किया गया। भारत में भी करीब 40 सेकंड तक झटके महसूस किए गए। इससे जानमाल को काफी नुकसान हुआ है। जिस पर नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने गहरा दुख जताया है।

नेपाल में भूकंप के झटकों से नुकसान

रिपोर्ट्स के मुताबिक नेपाल में पिछले कुछ महीनों के अंदर भूकंप की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है। पिछले महीने की 22 अक्टूबर को आए भूकंप का केंद्र भी नेपाल ही था। नेपाल में भूकंप के 4 झटके लगे थे। सुबह 7:39 मिनट पर भूकम्प का पहला झटका लगा था। जिसकी तीव्रता रेक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई। इसके बाद भूकंप का दूसरा झटका 4.2 तीव्रता का 8:08 मिनट आया था। भूकम्प का तीसरा झटका सुबह 8:28 मिनट पर महसूस किया गया था और इसकी तीव्रता 4.3 रही थी। इसके बाद 8:59 मिनट पर चौथी बार भूकंप का झटका महसूस किया गया था।

Exit mobile version