देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।
कर्मचारियों के लिए खुशखबरी
आज केंद्रीय कर्मियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा करने का ऐलान किया गया है। इसका सीधा फायदा करीब 48.67 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनर्स को होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय कर्मियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा कर दिया है। इसके बाद इन्हें मिलने वाला DA अब 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो गया है। सरकार के इस फैसले से देश के करीब 1 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को फायदा होगा।
इतना होगा महंगाई भत्ता
रिपोर्ट्स के मुताबिक बढ़े हुए डीए का फायदा कर्मचारियों को 1 जुलाई 2023 से मिलेगा। अभी कर्मचारियों को सरकार की तरफ से 42 प्रतिशत के हिसाब से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, जो कि अब बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा। अक्टूबर की बढ़ी हुई सैलरी के साथ कर्मचारियों को तीन महीने के एरियर का भी भुगतान किया जाएगा। कर्मचारियों को नवंबर से बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी। इसमें जुलाई और अक्टूबर के बीच की अवधि का एरियर भी शामिल होगा। इस फैसले से सरकार पर हर साल 12,857 करोड़ रुपए का भार आएगा।