Site icon Khabribox

क्रिकेट के बाद अब फिल्मों में महेंद्र सिंह धोनी की एंट्री, रिलीज हुआ फिल्म LGM का टीजर

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। क्रिकेट में शानदार छाप छोड़ने के बाद अब महेन्द्र सिंह धोनी की फिल्मों में एंट्री हो‌ गई है।

तमिल फिल्म LGM का टीजर रिलीज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही तमिल फिल्म LGM यानी ‘Let’s Get Married’ का कुछ दिनों पहले टीजर आया है और इसी के जरिए माही ने साथ एक निर्माता के रूप में शुरुआत करने जा रहे हैं। प्रोड्यूसर धोनी की अपकमिंग फिल्म में हरीश कल्याण और इवाना लीड रोल में हैं और टीजर में वो सोचते हैं कि उनका नया करियर आखिर किस दिशा में जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक माही के इस प्रोडक्शन हाउस में हिंदी नहीं बल्कि तमिल, तेलुगू और मलयालम में फिल्में बनेंगी। धोनी एंटरटेनमेंट का स्वामित्व माही और उनकी पत्नी साक्षी के पास होगा। इस प्रोडक्शन हाउस के हेड के रूप में विकास हसीजा को चुना गया है।

Exit mobile version