Site icon Khabribox

शैफाली वर्मा ने टी-20 क्रिकेट मैच में रचा इतिहास, बना दिया यह रिकॉर्ड

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 11 जुलाई को दूसरे टी-20 मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 8 रन से शानदार जीत दर्ज की है।

भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हराया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाए। इसके जवाब में मेजबान बांग्लादेश टीम 87 रन पर ही सिमट गई।

शैफाली ने रचा इतिहास

इस मुकाबले में भारतीय टीम की तरफ से 19 साल की शेफाली वर्मा ने आखिरी ओवर में केवल एक रन से 4 विकेट हासिल किए। रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम की तरफ से शेफाली वर्मा के बल्ले से 19 रन निकले थे जो कि टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रहे। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 15 रन नहीं बना सका है। शेफाली वर्मा ने इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही टी-20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया। वह आखिरी ओवर में 3 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाली पहली भारतीय गेंदबाज बन गई है। इस मामले में भारतीय पुरुष टीम के गेंदबाज भी उनसे पीछे रह गए है।

Exit mobile version