Site icon Khabribox

G-20 बाजार प्रर्दशनी: दिल्ली के प्रगति मैदान की प्रर्दशनी में लगे उत्तराखंड के स्टॉल, आकर्षण में रहीं बिच्छू घास की जैकेट

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में जी 20 क्राफ्ट बाजार प्रदर्शनी आयोजित है।

प्रर्दशनी में छाए उत्तराखंड के उत्पाद

जिसमें उत्तराखंड के उत्पादों का भी स्टॉल लगाया गया। मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में उत्तराखंड के नोडल अधिकारी उपनिदेशक उद्योग विभाग डॉ. एम एस सजवाण ने बताया कि उत्तराखंड के उद्योग विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में उत्तराखंड राज्य के हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। यहां ऊनी स्कार्फ, डूंडा शॉल, पिथौरागढ़ के ऊनी कार्पेट, केदारनाथ व अन्य धार्मिक स्थलों की काष्ठ प्रतिकृति, नैनीताल की ऐपण, उधमसिंहनगर की मूंज घास के उत्पाद, बागेश्वर के ताम्र उत्पाद, प्राकृतिक फाइबर जैकेट, प्रदर्शित किए गए हैं। इसमें बिच्छू घास की बनी जैकेट भी आकर्षण का केंद्र रहीं।

Exit mobile version