Site icon Khabribox

हल्द्वानी में निसान की नई प्रीमियम SUV ‘टेकटन’ का अनावरण, जानें आधुनिक फीचर्स व खासियतें

हल्द्वानी: निसान मोटर इंडिया की बहुप्रतीक्षित नई प्रीमियम एसयूवी ‘निसान टेकटन’ का मंगलवार को हल्द्वानी स्थित निसान शोरूम में भव्य शुभारंभ किया गया।

किया अनावरण

इस खास मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने वाहन का अनावरण किया।
कार्यक्रम में कंपनी और शोरूम के उच्च अधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्राहक और ऑटोमोबाइल प्रेमी उपस्थित रहे। जिसमेंनिदेशक सुरेश पाल, प्रबंध निदेशक (MD) प्रतीक पाल, सीईओ गिरीश नेवालिया और जीएम सतीश पांडे रहें। इसके अलावा कंपनी के अन्य अधिकारी, डीलर प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में उत्साहित ग्राहक कार्यक्रम का हिस्सा बने।


​’निसान टेकटन’ के आधुनिक फीचर्स

​कंपनी के अधिकारियों ने नई एसयूवी की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ‘टेकटन’ को भारतीय ग्राहकों की आधुनिक जरूरतों और प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। जो आकर्षक एक्सटीरियर लुक, प्रीमियम इंटीरियर और आरामदायक सफर के लिए विशाल बूट स्पेस व डिजिटल कॉकपिट और नई जनरेशन के स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स। सेगमेंट के मानकों के अनुरूप उन्नत सुरक्षा सुविधाएं। इस एसयूवी का निर्माण तमिलनाडु स्थित निसान के चेन्नई विनिर्माण संयंत्र में किया जाएगा।

Exit mobile version