देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार ने आज रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
मुख्यमंत्री पद की शपथ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह शपथ ग्रहण समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित हुआ। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह 30 मिनट ही चला। वही समारोह खत्म होते ही पीएम नरेंद्र मोदी ने अपना देसी स्टाइल दिखाया और गमछा लहराया। राज्यपाल ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उनके बाद उप मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके साथ ही एनडीए गठबंधन की नई सरकार ने औपचारिक रूप से कामकाज की शुरुआत कर दी। समारोह में कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली।
