Site icon Khabribox

Nobel Prize 2023: रसायन में इन तीन लोगों को दिया गया पुरस्कार, जानें किस खोज के लिए इन्हें चुना गया

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। नोबेल पुरस्कार 2023 से जुड़ी खबर सामने आई है। भौतिकी में नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा हो गई है।

रसायन में नोबेल पुरस्कार की घोषणा

इस बार रसायन में तीन लोगों को नोबेल पुरस्कार दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रसायन के नोबेल पुरस्कार का एलान कर दिया गया है। वर्ष 2023 के लिए रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को क्वांटम डॉट्स की खोज और संश्‍लेषण के लिए प्रदान किया गया है। ये वैज्ञानिक हैं- फ्रांसीसी-अमरीकी रसायनज्ञ मौंगी जी बावेंडी, अमरीकी लुईस ई ब्रूस और रूसी मूल के एलेक्सी एकिमोव। इनकी खोज इतनी अहम है कि इसने कंप्यूटर, टीवी, चिकित्सा और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में विकास की रफ्तार बदल दी। दरअसल रसायन विज्ञान में 2023 के नोबेल विजेताओं ने इतने छोटे कण बनाने में सफलता हासिल की है कि उनके गुण क्वांटम घटना से निर्धारित होते हैं। इन कणों को क्वांटम डॉट्स कहा जाता है, जो नैनोटेक्नोलॉजी में बहुत अहम हैं।

जानें क्या काम आती है यह खोज

रिपोर्ट्स के मुताबिक नैनोटेक्नोलॉजी के ये सबसे छोटे घटक हमारे बीच कंप्यूटर, टेलीविजन की स्क्रीन से लेकर, चिकित्सा, रक्षा और अंतरिक्ष के क्षेत्र में इस्तेमाल हो रहे हैं। एलईडी लैंप के जरिये ये नन्हें कण हमारे घरों को रोशन कर रहे हैं और ट्यूमरों से ऊतकों को हटाने में सर्जनों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। भविष्य में भी यह खोज मानवता के लिए कई बड़े समाधानों का जरिया बनेगी। शोधकर्ताओं का मानना है कि भविष्य में क्वांटम डॉट्स का इस्तेमाल लचीले इलेक्ट्रॉनिक्स, छोटे सेंसर, पतले सौर सेल और एन्क्रिप्टेड क्वांटम संचार में योगदान दे सकते हैं।

Exit mobile version