Site icon Khabribox

Nobel Prize 2023: साहित्य में नोबेल पुरस्कार की घोषणा, लेखक जॉन फॉसे को मिला यह सम्मान

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। नोबेल पुरस्कार 2023 से जुड़ी खबर सामने आई है। साहित्य में नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा हो गई है।

नोबेल पुरस्कार 2023 की घोषणा

इस बार साहित्य में एक को नोबेल पुरस्कार दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साहित्य के नोबेल पुरस्कार का एलान कर दिया गया है। लेखक जॉन फॉसे को उनके नाटकों और गद्य के लिए साहित्य नोबेल पुरस्कार 2023 दिया गया है। साहित्य में नोबेल पुरस्कार के विजेता जॉन फॉसे एक कवि भी हैं। इस साल के साहित्य पुरस्कार विजेता जॉन फॉसे ने उपन्यासों को एक ऐसी शैली में लिखा है जिसे ‘फॉसे मिनिमलिज्म’ के नाम से जाना जाता है। इसे उनके दूसरे उपन्यास ‘स्टेंग्ड गिटार’ (1985) में देखा जा सकता है।

Exit mobile version