Site icon Khabribox

रसायन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की हुई घोषणा, सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉबसन और उमर यागी को मिलेगा नोबेल सम्मान, की यह खोज

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। सोमवार से वर्ष 2025 के नोबेल पुरस्कार की घोषणा के बाद बुधवार को नोबेल समिति ने रसायन में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की है। 

इन्हें मिलेगा रसायन के क्षेत्र में पुरस्कार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नोबेल समिति ने बुधवार (8 अक्टूबर 2025) को रसायन विज्ञान में नोबल पुरस्कार की घोषणा की है। साल 2025 के लिए रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉबसन और उमर यागी को रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इन तीनों को यह पुरस्कार ‘धातु-कार्बनिक ढांचे के विकास’ (डेवलपमेंट ऑफ मेटल ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क) के लिए दिया गया है। इस साल ये पुरस्कार जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रलिया के वैज्ञानिकों को सम्मिलित रूप से दिया गया है। 

पुरस्कारों की घोषणा

रिपोर्ट्स के मुताबिक तीनों को 10 दिसंबर को एक समारोह में औपचारिक रूप से यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। गुरूवार को साहित्य के नोबेल पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की जाएगी। वहीं नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र में नोबेल मेमोरियल पुरस्कार की घोषणा 13 अक्टूबर को की जाएगी।

Exit mobile version