Site icon Khabribox

भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की हुई घोषणा, जॉन क्लार्क, मिशेल एच डेवोरेट, जॉन एम मार्टिनिस को मिलेगा नोबेल सम्मान, की यह खोज

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। सोमवार से वर्ष 2025 के नोबेल पुरस्कार की घोषणा के बाद मंगलवार को नोबेल समिति ने भौतिकी में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की है। 

इन्हें मिलेगा भौतिकी के क्षेत्र में पुरस्कार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2025 के लिए भौतिकी का नोबेल 3 वैज्ञानिकों जॉन क्लार्क, मिशेल एच डेवोरेट, जॉन एम मार्टिनिस को यह पुरस्कार देने की घोषणा हुई है। इन तीनों को यह पुरस्कार ‘विद्युत परिपथ में मैक्रोस्कोपिक क्वांटम, मैकेनिकल टनलिंग और ऊर्जा क्वांटाइजेशन की खोज के लिए दिया गया है। भौतिकी का नोबेल पुरस्कार रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा हर साल फिजिक्स के क्षेत्र में उत्कृष्ट खोजों के लिए दिया जाता है। 

पुरस्कारों की घोषणा

रिपोर्ट्स के मुताबिक तीनों को 10 दिसंबर को एक समारोह में औपचारिक रूप से यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। भौतिकी के नोबेल की बात की जाए साल 1901 से 2024 के बीच 118 बार भौतिकी के क्षेत्र में यह सम्मान प्रदान किया जा चुका है। अब तक 226 वैज्ञानिकों को भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।‌ बुधवार को रसायन विज्ञान और गुरूवार को साहित्य के नोबेल पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की जाएगी। वहीं नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र में नोबेल मेमोरियल पुरस्कार की घोषणा 13 अक्टूबर को की जाएगी।

Exit mobile version